मंझनपुर: जजौली में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठी
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे होते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।