रामानुजगंज: पुलिया निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत पर प्रशासन सख्त, जांच के बाद सुधार के दिए निर्देश
रामानुजगंज शनिवार ग्राम बनापति में निर्माणाधीन पुलिया में गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच कराई। निरीक्षण के दौरान सतह पर दिखाई दे रही दरारों को संरचनात्मक नुकसान नहीं, बल्कि पर्याप्त तराई नहीं होने से उत्पन्न श्रिंकेज क्रैक पाया गया। तकनीकी अमले ने डर्ट वाल की अंतिम 75 मिमी मोटाई को तोड़कर दोबारा वेयरिंग