गोपालगंज: सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक पैथोलॉजी सेंटर में खून का अवैध धंधा की सूचना पर छापेमारी : बोले पीएचसी प्रभारी अरुण
सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर खून का अवैध तरीके से चल रहे धंधे की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए पूजा पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया। इस दौरान वहां से एक यूनिट ब्लड बरामद किया गया है। इसकी जानकारी छापेमारी करने गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) प्रभारी अरुण कुमार ने मंगलवार की शाम को दी।