गोपालगंज: सड़क हादसे में जख्मी जवान की इलाज के दौरान गोरखपुर में हुई मौत, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, डीएम एसपी रहे मौजूद।
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में जख्मी जवान सुधीर कुमार की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मंगलवार की देर शाम को शहर के पुलिस लाइन परिसर में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर डीएम व एसपी भी मौजूद रहे।