गोपालगंज: कुचायकोट प्रखंड में कोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 16 घर पर चला जेसीबी : सदर एसडीओ डा प्रदीप कुमार
जिले के कुचायकोट प्रखंड के चौराव पंचायत में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को कोर्ट के आदेश के बाद जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया है। इस दौरान जेसीबी मशीन ने 16 घर को तोड़कर हटा दिया। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में सदर एसडीओ डा प्रदीप कुमार ने दी।