बलिया डबल मर्डर में नया मोड़: पिता ने नामजद लगाए हत्या के आरोप, पुरानी रंजिश की कहानी आई सामने
अमरपुर प्रखंड के बलिया गांव में रविवार शाम हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में सोमवार को नया मोड़ सामने आया। मृतक गुंजन सिंह के पिता अर्जुन प्रसाद सिंह ने पुलिस को दिए बयान में अठमाहा गांव के सचिन सिंह, सोम और अन्य लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना वाले दिन उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Amarpur, Banka | Jul 6, 2026