सदर: अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम से पहले सपा नेता के आवास पर पहुंची पुलिस, हस्तक्षेप का आरोप
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को वाराणसी में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि प्रदेश सचिव लालू यादव के आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह शुरू होने से पहले ही पुलिस की भारी फोर्स पहुंच गई।