ओरमांझी: ओरमांझी के इरबा में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
ओरमांझी के इरबा में गुरुवार देर रात करीब दस बजे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क से किनारे हटाया और यातायात को सुचारू किया।