विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के चेडरा में चैती अमावस्या पर न्यू मां काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, महाभंडारे के साथ उत्सव जारी
विष्णुगढ़ के चेडरा में चैती अमावस्या पर न्यू मां काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, महाभंडारे के साथ उत्सव जारी। विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग स्थित चेडरा के न्यू मां काली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंतिम आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महाआरती और विशेष प्रसाद वितरण के साथ आज इस आयोजन का समापन होगा।