मड़िहान: राजगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बैटरी बरामद
थाना राजगढ़ पर वादी चंदन सिंह निवासी सीता बहार थाना कर्मा जनपद सोनभद्र द्वारा अज्ञात के विरुद्ध आभूषण व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई रविवार की शाम 5:00 बजे सुरेश सिंह यादव पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त जयसिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी ग्राम सरसों महुअरिया थाना राजगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया