गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में फायर सेफ्टी ऑडिट में लापरवाही पड़ेगी भारी,नोटिस के बाबजूद नहीं किए गए सुरक्षा के इंतजाम तो अब होगी कार्रवाई
गया जिले में अग्निशमन विभाग के द्वारा फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है।फायर ऑडिट के बाद संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था।इसके बाबजूद करीब 80% संस्थानों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।इसे लापरवाही मानते हुए दूसरा नोटिस जारी की जा रही है।