बिजनौर: बिजनौर में मंडावर बालावाली मार्ग पर मूसलाधार बारिश के कारण खिरनी गांव के पास सड़क हुई क्षतिग्रस्त
Bijnor, Bijnor | Jul 9, 2026 बिजनौर में लगातार हो रही मूसलाधार बेताहाशा बारिश के कारण मंडावर बालावाली मार्ग खिरनी गांव के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रास्ते से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सड़क धसने और बहने के कारण लोग आगे की ओर नहीं जा पा रहे हैं।