गुना में सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने पर 10 जनवरी को भाजपा नेताओं ने शिव मंदिरों में अभिषेक पूजन कर भजन कीर्तन किया। विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा, सोमनाथ केवल तीर्थ स्थल नही भारत की अडिग आस्था सांस्कृतिक पुनर्जागरण स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अदम्य इच्छा शक्ति आत्म बल को दर्शाता है।