डिंडौरी: नेवसा गांव के ग्रामीण नल जल योजना के तहत सप्लाई पानी को बोतल में लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
डिंडौरी जिले के नेवसा गांव के ग्रामीण नल जल योजना के तहत सप्लाई पेयजल को बोतल में लेकर कलेक्टर कार्यालय मंगलवार दोपहर 12:00 बजे पहुंचे जहां शुद्ध पेयजल की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत महीने में दो बार पानी सप्लाई की जाती है और पानी गंदा और दुषित आता है जो पीने योग्य नहीं है ।