बाजना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिपाड़ा (ग्राम सालरडोजा) में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा के नेतृत्व में “एक कदम शिक्षा उन्नति की ओर” विषय पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर में सुधार,बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्कूल सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।