बालोद जिले के रेवती नवागांव के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक राजेंद्र सुनहरे को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब राजेंद्र सुनहरे को शराब के नशे में बेसुध हालत में बीईओ कार्यालय में जमीन पर लेटे हुए पाया गया।