थानेसर: कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 8 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे, स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षा में
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि 8 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे जिला कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना के कार्य से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां एवं कार्य कर लिए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि लाडवा और शाहबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य कुरुक्षेत्र विश्व