जलालाबाद: नगरिया मोड़ के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने किशोर का मोबाइल लूटकर फरार हो गए, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गौस नगर निवासी गौरव कश्यप पुत्र संजीव कुमार कश्यप ने बताया कि बीते दिन की शाम गौरव कश्यप खराब मोबाइल का जैक बदलवाकर याकूबपुर से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में दो बाइक सवार जो कि मुंह में ढाटा बंधे हुए थे ने उनको धक्का दे दिया जिससे वह साइकिल सहित नीचे गिर गया लुटेरे मोबाइल छीन कर भाग गये.