रहुई: इमामगंज और इतासंग पंचायत में लगा सहयोग शिविर, बिजली संबंधी मामलों की रही भरमार
Rahui, Nalanda | Jun 2, 2026 रहुई प्रखंड के इमामगंज एवं इतासंग पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थापना उप समाहर्ता अभिषेक श्रीवास्तव, बीडीओ धर्मराज कुमार, बीपीआरओ शशि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इमामगंज पंचायत में अंचलाधिकारी मनोज कुमार शिविर समापन के बाद पहुंचे, जिससे कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई।