रसूलाबाद: पैसों के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या, रसूलाबाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल एस एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक असद हुसैन की हत्या रुपये के लेन-देन और आईपीएल में हारे पैसों के विवाद को लेकर की गई थी।आरोपी कबीर नगर निवासी शहनबाज एवं सरताज को रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग स्थित बटपरू मोड़ से गिरफ्तार कर लिया