Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर मंदसौर पहुंचे #mandsaurpolice #mandsour #mandsaurkhabar #bhimarmyindia #Mandsaur

16.1k views | Mandsaur, Mandsaur | Sep 21, 2022

MORE NEWS

भाई नहीं था, पति जेल की हिरासत में था; पिता को अंतिम विदाई देने के लिए बेटी ने लगाई गुहार, पुलिस बनी सहारा
मंदसौर। एक बेटी के लिए अपने पिता को अंतिम विदाई देना जीवन के सबसे भावुक क्षणों में से एक होता है। लेकिन जब पिता के निधन के बाद परिवार में कोई बेटा या भाई न हो और पति भी पुलिस हिरासत में हो, तब परिस्थितियां और अधिक कठिन हो जाती हैं। ऐसी ही स्थिति में मंदसौर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक परिवार की पीड़ा को समझा।

थाना अफजलपुर पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक आरोपी के ससुर का निधन हो गया। मृतक की पुत्री ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि उसका कोई भाई नहीं है और वह अपने पिता का अंतिम संस्कार अपने पति के हाथों से करवाना चाहती है। उसने प्रशासन से मानवीय आधार पर सहायता की मांग की।

मामले की गंभीरता और बेटी की भावनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी अफजलपुर निरीक्षक हरीश पुलिस बल के साथ आरोपी को गांव लेकर पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी ने अपने ससुर को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की अन्य रस्में भी पूरी कीं।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी की अपने शोकाकुल परिवार से मुलाकात भी करवाई। दुख की इस घड़ी में पुलिस के इस सहयोग ने परिवार को भावनात्मक संबल प्रदान किया।

अफजलपुर पुलिस की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि कानून का पालन करते हुए भी संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों का सम्मान किया जा सकता है। क्षेत्र में पुलिस के इस मानवीय कदम की सराहना की जा रही है।

भाई नहीं था, पति जेल की हिरासत में था; पिता को अंतिम विदाई देने के लिए बेटी ने लगाई गुहार, पुलिस बनी सहारा मंदसौर। एक बेटी के लिए अपने पिता को अंतिम विदाई देना जीवन के सबसे भावुक क्षणों में से एक होता है। लेकिन जब पिता के निधन के बाद परिवार में कोई बेटा या भाई न हो और पति भी पुलिस हिरासत में हो, तब परिस्थितियां और अधिक कठिन हो जाती हैं। ऐसी ही स्थिति में मंदसौर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक परिवार की पीड़ा को समझा। थाना अफजलपुर पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक आरोपी के ससुर का निधन हो गया। मृतक की पुत्री ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि उसका कोई भाई नहीं है और वह अपने पिता का अंतिम संस्कार अपने पति के हाथों से करवाना चाहती है। उसने प्रशासन से मानवीय आधार पर सहायता की मांग की। मामले की गंभीरता और बेटी की भावनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी अफजलपुर निरीक्षक हरीश पुलिस बल के साथ आरोपी को गांव लेकर पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी ने अपने ससुर को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की अन्य रस्में भी पूरी कीं। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की अपने शोकाकुल परिवार से मुलाकात भी करवाई। दुख की इस घड़ी में पुलिस के इस सहयोग ने परिवार को भावनात्मक संबल प्रदान किया। अफजलपुर पुलिस की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि कानून का पालन करते हुए भी संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों का सम्मान किया जा सकता है। क्षेत्र में पुलिस के इस मानवीय कदम की सराहना की जा रही है।

Mandsaur, Mandsaur | Jun 14, 2026

जनकल्याण शिविरों में 3841 आवेदन प्राप्त, 3582 का हुआ मौके पर ही निराकरण

शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं

आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं

 केन्द्र एवं प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों में अब तक कुल 3841 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 3582 पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

जिले के सभी विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत मंदसौर में 15 से 17 जून, मल्हारगढ़ में 16 से 18 जून, सीतामऊ में 12 से 14 जून, गरोठ में 12 से 14 जून तथा भानपुरा में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार नगरीय निकायों में नगर पालिका मंदसौर में 15 से 18 जून तथा नगर परिषद नगरी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा एवं शामगढ़ में 12 से 16 जून तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर परिषद मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, गरोठ, भानपुरा एवं भैंसोदा में 15 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे।

*शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं*

जनकल्याण शिविरों में चालू खसरा-खतौनी एवं नक्शों की प्रतिलिपियां, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, निर्माण श्रमिक पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों का निराकरण, नवीन नल कनेक्शन हेतु मांग-पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नामांकन एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र, प्रोविजनल उपाधि, डुप्लीकेट अंकसूची, निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सहित विभिन्न सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जनकल्याण शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

#मंदसौर 
#Mandsaur

जनकल्याण शिविरों में 3841 आवेदन प्राप्त, 3582 का हुआ मौके पर ही निराकरण शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं केन्द्र एवं प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों में अब तक कुल 3841 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 3582 पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिले के सभी विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत मंदसौर में 15 से 17 जून, मल्हारगढ़ में 16 से 18 जून, सीतामऊ में 12 से 14 जून, गरोठ में 12 से 14 जून तथा भानपुरा में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगरीय निकायों में नगर पालिका मंदसौर में 15 से 18 जून तथा नगर परिषद नगरी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा एवं शामगढ़ में 12 से 16 जून तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर परिषद मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, गरोठ, भानपुरा एवं भैंसोदा में 15 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे। *शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं* जनकल्याण शिविरों में चालू खसरा-खतौनी एवं नक्शों की प्रतिलिपियां, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, निर्माण श्रमिक पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों का निराकरण, नवीन नल कनेक्शन हेतु मांग-पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नामांकन एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र, प्रोविजनल उपाधि, डुप्लीकेट अंकसूची, निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सहित विभिन्न सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जनकल्याण शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। #मंदसौर #Mandsaur

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

मुख्यमंत्री ने जिले की 2.60 लाख लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

 मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37 वीं किश्त जारी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जून 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा उनके उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 383 लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। 

उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें हर माह आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना 
#Mandsaur 
#मंदसौर

मुख्यमंत्री ने जिले की 2.60 लाख लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37 वीं किश्त जारी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जून 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा उनके उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 383 लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें हर माह आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है। #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

#मंदसौर जिला अस्पताल बदहाल: फीमेल मेडिकल वार्ड में एक बेड पर दो मरीज भर्ती, स्टाफ की कमी से बढ़ी परेशानी

मंदसौर। जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आए दिन चोरी, विवाद और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहने वाले जिला अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद पर्याप्त बेड और स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार फीमेल मेडिकल वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती होने के कारण एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को रखा जा रहा है। इससे मरीजों को आराम मिलने के बजाय असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि वार्ड में जगह की कमी के चलते मरीजों को उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है।

परिजनों ने बताया कि वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं, लेकिन उनकी देखरेख के लिए केवल दो नर्सों का स्टाफ मौजूद है। ऐसे में मरीजों को समय पर दवा देने, नियमित जांच करने और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। कई बार मरीजों और उनके परिजनों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।

वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले न तो पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं और न ही पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था है। इसका सीधा असर उपचार व्यवस्था पर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल पूरे जिले के मरीजों का प्रमुख उपचार केंद्र है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

मरीजों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि फीमेल मेडिकल वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए तथा नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

अब देखना होगा कि जिला अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर क्या कदम उठाते हैं और मरीजों को राहत दिलाने के लिए कब तक व्यवस्थाओं में सुधार किया जाता है।

#मंदसौर जिला अस्पताल बदहाल: फीमेल मेडिकल वार्ड में एक बेड पर दो मरीज भर्ती, स्टाफ की कमी से बढ़ी परेशानी मंदसौर। जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आए दिन चोरी, विवाद और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहने वाले जिला अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद पर्याप्त बेड और स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार फीमेल मेडिकल वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती होने के कारण एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को रखा जा रहा है। इससे मरीजों को आराम मिलने के बजाय असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि वार्ड में जगह की कमी के चलते मरीजों को उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। परिजनों ने बताया कि वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं, लेकिन उनकी देखरेख के लिए केवल दो नर्सों का स्टाफ मौजूद है। ऐसे में मरीजों को समय पर दवा देने, नियमित जांच करने और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। कई बार मरीजों और उनके परिजनों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले न तो पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं और न ही पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था है। इसका सीधा असर उपचार व्यवस्था पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल पूरे जिले के मरीजों का प्रमुख उपचार केंद्र है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि फीमेल मेडिकल वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए तथा नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। अब देखना होगा कि जिला अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर क्या कदम उठाते हैं और मरीजों को राहत दिलाने के लिए कब तक व्यवस्थाओं में सुधार किया जाता है।

Mandsaur, Mandsaur | Jun 13, 2026

गरोठ-भानपुरा 8 लेन हाईवे पर अचानक गिरा विशाल साइन बोर्ड! सड़क पर यातायात प्रभावित, लंबी कतारों में फंसे वाहन। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन के लिए यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

#गरोठ #भानपुरा #मंदसौरसमाचार #हाईवेअलर्ट #ट्रैफिकजाम #ब्रेकिंगन्यूज #RoadSafety #HighwayAlert #TrafficUpdate #MandsaurNews #GarothNews #Bhanpura #MPNews #YashasviDuniya #BreakingNews #LatestNews #PublicSafety #HighwayTraffic #MadhyaPradeshNews #NewsUpdate

गरोठ-भानपुरा 8 लेन हाईवे पर अचानक गिरा विशाल साइन बोर्ड! सड़क पर यातायात प्रभावित, लंबी कतारों में फंसे वाहन। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन के लिए यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। #गरोठ #भानपुरा #मंदसौरसमाचार #हाईवेअलर्ट #ट्रैफिकजाम #ब्रेकिंगन्यूज #RoadSafety #HighwayAlert #TrafficUpdate #MandsaurNews #GarothNews #Bhanpura #MPNews #YashasviDuniya #BreakingNews #LatestNews #PublicSafety #HighwayTraffic #MadhyaPradeshNews #NewsUpdate

Mandsaur, Mandsaur | Jun 13, 2026

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर मंदसौर पहुंचे #mandsaurpolice #mandsour #mandsaurkhabar #bhimarmyindia #Mandsaur - Mandsaur News