पनागर: नकली बीज का 'काला खेल': पनागर में बड़ा भंडाफोड़, दो विक्रेताओं पर मामला दर्ज
पनागर में नकली बीज के एक बड़े 'काले खेल' का पर्दाफाश हुआ है, जहां किसानों की किस्मत से खिलवाड़ करते हुए दो बीज विक्रेताओं को रंगे हाथों दबोचा गया। दरअसल, देवरी खुर्द स्थित आनंद ज्योति प्रिंटिंग प्रेस में बड़े पैमाने पर धान की नामचीन किस्मों—'कनक क्रांति गोल्ड' और 'एमटीयू 1010'—के नकली पैकेट तैयार किए जा रहे थे। इस फर्जीवाड़े के पीछे कनक एग्रो सीड्स और सम्यक