सिमडेगा: सिमडेगा डीसी के द्वारा राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा सोमवार को 11:00 बजे राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके मौजूदगी में डबल सील बंद कमरे को खोलकर भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था विधि व्यवस्था आदि सभी चीजों का जानकारी लेते हुए सुरक्षा में चूक ना हो उसके लिए निर्देश दिए।