मुंगावली: मुंगावली में भाजपा के नवीन पदाधिकारियों का सम्मान, जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
मुंगावली में भारतीय जनता पार्टी के नवीन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे मंडल उपाध्यक्ष रूपेश जैन के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी और दीपक पालीवाल तथा जिला महामंत्री नरेश ग्वाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।