हुज़ूर: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के लिए की गई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2024 भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। संयुक्त परेड में गुजरात रिजर्व पुलिस बल, अश्वारोही दल, स्वान दस्ते सहित 19 टुकड़िया शामिल रही।