सुल्तानपुर: हनुमानगंज बाजार में ज्वैलरी दुकानदार से डेढ़ लाख की छिनैती, पल्सर से आए बदमाश बैग लेकर भागे, सीसीटीवी फुटेज वायरल
कोतवाली देहात के हनुमानगंज बाजार मे ज्वैलर्स की दुकान से बैग लेकर बदमाश पल्सर से भाग निकला। इसका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। भपटा निवासी अर्जुन सोनी हनुमानगंज बाजार मे बृज भूषण साहू के मकान के कमरे में किराए पर ज्वैलरी की दुकान किए हैं। वह अपने बैग में करीब पचीस हजार नकदी व एक लाख के जेवरात रखकर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे तभी ये घटना हुई।