सुल्तानपुर: CMO आफिस में संपन्न हुआ राजकीय वाहन चालक संघ का चुनाव,अब्दुल राशिद बने चालक संघ के अध्यक्ष
राजकीय वाहन चालक संघ चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण की जनपद इकाई का दिवार्षिक अधिवेशन चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुआ।संघ ने सर्वसम्मति से अब्दुल राशिद को अध्यक्ष और रईस अख्तर को संरक्षक नियुक्त किया।संघ के चुनाव अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राधा वल्लभ की देख रेख में संपन्न हुआ।