सुल्तानपुर: चंदापुर गांव में लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने लीपा गोबर,गांव में भारी पुलिस बल तैनात
कुरेभार थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव में लगी डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के सर पर अराजकतत्वों द्वारा गोबर लीप दिया गया।जैसे ही यह खबर गांव में फैली तो सैकड़ों की संख्या ग्रामीण प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गए।सूचना पाते ही थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।ग्रामीणों ने पुलिस से दोषी अराजकतत्वों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।