सुल्तानपुर: इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत पर सैदपुर में हुई शब्बेदारी, अंजुमनो पेश किया नौहा-मातम कर पुरसा
शिया समुदाय के चौथे इमाम हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत के मौके पर चीनी मिल सैदपुर गांव में रात भर शब्बेदारी का आयोजन हुआ। मजलिस को मौलाना सैफ आब्दी ने सम्बोधित किया।शब्बेदारी में अंजुमन पंजतनी तुराबखानी, अंजुमन अकबरिया भाईं, अंजुमन जीनतुल अजा रजिस्टर्ड अलीगढ, अंजुमन मज़लूमें हुसैनी छतौना, अंजुमन मासूमिया फैज़ाबाद व अंजुमन जाफ़रिया पतार आजमगढ़ ने नौहा मातम किया