मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के पास कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से भातपुरा निवासी जगदीश सांसी उम्र 40 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।