मुज़फ्फरनगर: छप्पर थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा कांड की पीड़िता ने न्यायालय में पहुंचकर दर्ज कराए बयान
वर्ष 1992 को उत्तराखंड पृथक करने की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर रोक लिया। जहां पर पुलिस कर्मियों ने आंदोलन में शामिल महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले की सुनवाई एडीजे सात के जज शक्ति सिंह की कोर्ट में चल रही है। जिसमें शुक्रवार को एक महिला ने बयान दर्ज कराई।