सासाराम: युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में सात लोगों पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sasaram, Rohtas | Mar 25, 2024 नगर थाने में एक युवती को भगा ले जाने के मामले में सात लोगों पर युवती के मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा हैं कि शिवसागर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में वह लोग सासाराम के फजलगंज मोहल्ले में एक किराए का मकान में रहती है। उनकी लड़की जो पढ़ने के लिए गई थी वह घर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला।