सासाराम: सिविल कोर्ट के पास आदित्य विजन के सामने से शिक्षक की बाइक चोरी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Mar 24, 2024 सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के पास आदित्य विजन के सामने से एक शिक्षक की बाइक चोरी कर ली गई है। इस मामले में बड़हरी ओपी क्षेत्र के करमैनी गांव के शिक्षक उमेश प्रभाकर के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह आदित्य विजन के सामने अपने काले रंग के पैशन प्रो बाइक को खड़ा कर कर किसी कार्य से गए थे जब वापस आए तो बाइक गायब थी।