खैरथल: खैरथल में वार्डों की समस्याओं पर चर्चा, नगर परिषद आयुक्त को सौंपे गए मांगों के प्रस्ताव
खैरथल में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम शहरी वार्ड अभियान के तहत विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर चर्चा की गई और विकास कार्य से संबंधित मांगे प्रस्तुत की गई।मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार सभी वार्डों के विभिन्न मांगों के प्रस्ताव नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा को सौंपे गए। इन मांगों में अतिक्रमण हटाने जोहड़ और नालों की ब्लॉकेज खोलने जैसे मामले शामिल थे।