देवघर: त्रयोदशी तिथि होने के कारण मंगलवार को बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में त्रयोदशी तिथि होने के कारण भारी भीड़ श्रद्धालुओं की देखी गई हले सुबह से ही बाबा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। मंदिर में सरकारी पूजा संपन्न करने के बाद लगभग 4:30 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया ।वहीं सिर्फ दर्शनाम के रास्ते में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा की।