जहानाबाद: 3 बजे रात में बलराम कॉलोनी से उड़ा ले गए स्कॉर्पियो, CCTV फुटेज आया सामने, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
जहानाबाद शहर के बलराम कॉलोनी रोड नंबर-2 में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो (BR01/6243) मंगलवार-बुधवार की रात चोरी हो गई। वाहन मालिक अमित कुमार ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।