धनवार: रैली निकालकर बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की गई
धनवार प्रखंड क्षेत्र के +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरखांगो में मंगलवार को एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) के तत्वावधान में “स्कूल रूआर 2026” अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करना था।