हमीरपुर: कुण्डौरा गांव के पास कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो वकील गंभीर रूप से घायल हुए
कानपुर-सागर हाईवे पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल वकीलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुमेरपुर कस्बे के थाने के पीछे के निवासी भगवत भूषण पांडेय 50 वर्ष पेशे से वकील हैं और मुख्यालय में कचहरी में वकालत करते है। शनिवार को अपने साथी वकील मोनू प्रजापति 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 क