कैराना: कैराना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Jul 12, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका पति अधिकांश समय घर से बाहर रहता है। तीन जुलाई को वह दवा लेने के लिए कैराना गई हुई थी। जब वह वापस घर पहुंची, तो गांव का ही एक युवक उसके घर से निकलता दिखाई दिया। संदेह होने पर उसने अपनी पुत्री से पूछताछ की, जिस पर पूरी घटना का खुलासा हुआ।