हनुमानगढ़: जंक्शन की सब्जी मंडी से दिनदिहाड़े टेंपो चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश जारी
हनुमानगढ़ जंक्शन की सब्जी मंडी से दिनदिहाड़े एक सवारी टेंपो चोरी हो गया। इस संबंध में टेंपो मलिक की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दीवानचंद नामक एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध टेंपो ले जाते नजर आ रहे हैं।