टिकारी: तेतारपुर प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन, पुलिस अधिकारी व प्रतिनिधियों ने छात्रों को किया सम्मानित
Tikari, Gaya | Apr 4, 2026 तेतारपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर टिकारी के उपप्रमुख गया दत्त शर्मा, पंचानपुर थाना के पुलिस अधिकारी, विद्यालय के प्रधान शिक्षक, शिक्षक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी के उपस्थिति में विद्यालय से उत्तीर्ण हुए छात्रों को अतिथियों द्वारा अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया गया।