नारनौल: नारनौल और झुंझुनू की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया
नारनौल और राजस्थान के झुंझुनू की पीसीपीएनडीटी टीम ने आज रविवार शाम 8:00 बजे संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र में भ्रूण जांच का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। टीम ने मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और 27 हजार रुपए नगद भी बरामद किए हैं।