तालबेहट: टेकरी के पास छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार खड़े ट्रक से टकराई, अध्यक्ष और चालक गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के टेकरी कट के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिस कारण बताया गया अध्यक्ष का पैर फैक्चर हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है, घटना से मौके पर ह्ड़कंप मच गया है।