"प्रशासन का साथ देने की कीमत चुका रहे हैं, परिवार का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार,
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। शिकायतकर्ता दिनेश सिंह राजावत का आरोप है कि खेत में बार-बार गेंद जाने और फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट की और उनके घर पर पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
शिकायतकर्ता का दावा है कि पूर्व में क्षेत्र में हुई गौहत्या प्रकरण में प्रशासन का सहयोग करने के कारण उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मामले की शिकायत महाराजपुरा थाना पुलिस को सौंप दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
Parliament Street, New Delhi | Jun 25, 2026