कवर्धा: सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कोर कटिंग कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखी
कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदाखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।