पिछोर: 'जनता के सेवक' बने विधायक प्रीतम सिंह लोधी: बामौर डामरौन में लगाई चौपाल, सुनीं फरियाद
'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ग्राम पंचायत बामौर डामरौन पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल माला से किया स्वागत आज सोमवार दोपहर लगभग12:30 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक लोधी ने ग्रामीणों की एक-एक समस्या सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। विधायक जी के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।