सिवनी: सिवनी के सिमरिया गांव में दबंगों की गुंडागर्दी, रात में बिजली के खंभे तोड़े
Seoni, Seoni | Apr 11, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। शनिवार को बताया गया कि एक होटल संचालक द्वारा फीडर कनेक्शन के लिए सरकारी जमीन पर बिजली के खंभे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने अनावश्यक विवाद खड़ा करते हुए रात के अंधेरे में खंभों को तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।