खगौल: दानापुर में नगर परिषद ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, जुर्माना भी वसूला
दानापुर नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे तकियापर मोड़ से बीबीगंज मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से बनी झोपड़ियों और गुमटियों को बुलडोजर से हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद की कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल रही। अधिकारियों के अनुसार, सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अत