औरंगाबाद: मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई में 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 769.30 लीटर शराब और 7500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद
जिला सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मद्यनिषेध नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर सघन छापामारी किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02.12.2025 को औरंगाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है।