अकबरपुर: तेलभद्रों गांव में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या या करंट से मौत का रहस्य गहराया
अकबरपुर थाना क्षेत्र के तेलभद्रों गांव में एक अधेड़ व्यक्ति जिसका उम्र लगभग 48 वर्ष बताया जा रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मथुरा यादव (पिता– अमृत यादव) के रूप में की गई है। सोमवार सुबह 5 बजे उनका शव गांव के ही खेत में बने ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और